Book Summaries

किताबों के बहाने जीवन की तलाश

किताबें केवल पढ़ने के लिए नहीं होतीं। कई बार किताबें हमें अपने जीवन को समझने और सही दिशा चुनने में मदद करती हैं। वह घर से हमारे भीतर के आसपास की संभावनाओं को आवाज देती हैं, उनकी ओर दिशा देती हैं और उन उलझनों से मिलाती हैं, जिनके बारे में हमने सोचा भी नहीं होता।

जापानी लेखिका हिरोमी तवाची का उपन्यास‘ आप जो ढूंढ रहे हैं, वह मिलेगा लाइब्रेरी में’ इसी सोच पर आधारित एक खूबसूरत उपन्यास है। इसमें पाँच अलग-अलग लोगों की कहानियां हैं, जो अपने जीवन में किसी न किसी परेशानी या उलझन से गुजर रहे हैं।

टोक्यो की एक सामुदायिक लाइब्रेरी और उसकी रहस्यमय लाइब्रेरियन सायुरी कोमाची इन कहानियों को जोड़ने वाली केंद्रीय कड़ी हैं। लाइब्रेरी में आने वाला हर व्यक्ति अपने साथ कोई न कोई उलझन, अधूरा सपना या भविष्य को लेकर असमंजस लेकर आता है। कोमाची उनकी बात ध्यान से सुनती हैं और उनकी जरूरत के हिसाब से ऐसी किताब सुझाती हैं, जिसकी उन्होंने शायद कभी कल्पना भी नहीं की होती

21 वर्षीय रिटेल असिस्टेंट तोमोका अपनी ठहरी हुई नौकरी से बाहर निकलने का रास्ता खोज रही है; 35 वर्षीय अकाउंटेंट रियो सुरक्षित आजीविका और अपने पुराने सपने के बीच उलझा है; 40 वर्षीय नाकामुरा मैटरनिटी लीव के बाद अपने करियर में आई रुकावट से जूझ रही है; 30 वर्षीय बेरोजगार हिरोया अपनी जिम्मेदारी की प्रतिभा और रोजगार के बीच कोई रास्ता नहीं खोज पा रहा, वहीं 65 वर्षीय मसाओ सेवानिवृत्ति के बाद अचानक मिले खालीपन में जीवन का अगला उद्देश्य तलाश रहा है

उम्र, पेशे और परिस्थितियों में अलग-अलग ये पाँच लोग दरअसल एक ही मूल प्रश्न से गुजर रहे हैं-‘जीवन जिस जगह आ पहुंचा है, वहां से उसे किस दिशा में ले जाया जाए?’ इन सभी की उम्र और परिस्थितियां अलग हैं, लेकिन उनकी परेशानी एक जैसी है-जीवन को सही दिशा कैसे दी जाए?

कोमाची द्वारा सुझाई गई किताबें इन लोगों की समस्याओं का कोई सीधा समाधान नहीं देतीं। बल्कि वे उन्हें अपनी जिंदगी को एक नए नजरिए से देखने का मौका देती हैं। किसी को अपना पुराना सपना याद आता है, किसी का खुद पर विश्वास बढ़ता है और किसी को समझ आता है कि बदलाव की शुरुआत खुद से करनी होगी। किसी को अपनी क्षमता पर फिर से भरोसा होता है, किसी को भूला हुआ सपना याद आता है, किसी को यह एहसास होता है कि बदलाव का रास्ता बाहर नहीं, अपने भीतर से होकर जाता है।

किताबें यहाँ उत्तर से अधिक एक संभावना हैं; वह व्यक्ति को उसकी अपनी जिंदगी को नए अर्थ में पढ़ने का अवसर देती हैं। पात्र अपनी-अपनी तलाश में आगे बढ़ते हुए किसी चमत्कारी समाधान तक नहीं, अपने लिए अधिक अर्थपूर्ण जीवन-दृष्टि तक पहुंचते हैं। यही वजह है कि उपन्यास का आशावाद बनावटी नहीं लगता। यहां विश्वास है कि परिस्थितियां हमेशा हमारे हाथ में नहीं होतीं, लेकिन उन्हें देखने और उनके बीच अगला कदम चुनने की क्षमता हमारे भीतर रहती है।

यह उपन्यास हमें बताता है कि जीवन की हर समस्या का तुरंत समाधान नहीं मिलता। परिस्थितियां हमेशा हमारे अनुसार नहीं होतीं, लेकिन उनके बीच सही फैसला लेने की क्षमता हमारे अंदर जरूर होती है।

यह उपन्यास सिर्फ लाइब्रेरी की किताबों की कहानी नहीं है, बल्कि उन लोगों की कहानी है जो अपने जीवन में एक नई दिशा और नई उम्मीद की तलाश कर रहे हैं। किताबें यहां केवल ज्ञान का साधन नहीं, बल्कि जिंदगी को नए नजरिए से देखने का माध्यम बन जाती हैं।

डिस्क्लेमरः- अगर आप मेरे लिंक के ज़रिए कुछ खरीदते हैं, तो मुझे एफिलिएट कमीशन मिल सकता है, लेकिन इसके लिए आपको कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं देना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *